बीकानेर नगर निगम में उप महापाैर भी भाजपा का ही बना है। कुल 80 मताें में से भाजपा प्रत्याशी...

नगर निगम में उप महापाैर भी भाजपा का ही बना है। कुल 80 मताें में से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र पंवार 41 अाैर कांग्रेस के उम्मीदवार जावेद पडि़हार काे 39 वाेट मिले।

नगर निगम में उप महापाैर के चुनाव की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई। कांग्रेस से दाे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। एक जावेद पडि़हार अाैर दूसरा परमानंद गहलोत ने भरा। जबकि भाजपा से केवल एक राजेन्द्र पंवार ने ही नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी के समय परमानंद ने अपना पर्चा वापस उठा लिया। दाेपहर 2.30 बजे मतदान शुरू हुअा। दाेनाें ही दलाें के पार्षदों काे बाड़ेबंदी में लाया गया। सभी पार्षद लगभग एक साथ पहुंचे। एक घंटे में ही मतदान संपन्न हा़े गया। उसके बाद मतगणना हुई। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीना ने चार बजे परिणाम घोषित कर िदया।